Posts

Showing posts from November, 2017

दिल्ली शहर का इतिहास

Image
दिल्ली शहर का इतिहास महाभारत के जितना ही पुराना है। इस शहर को इंद्रप्रस्थ के नाम से जाना जाता था, जहां कभी पांडव रहे थे। समय के साथ-साथ इंद्रप्रस्थ के आसपास आठ शहर लाल कोट, दीनपनाह, किला राय पिथौरा, फिरोजाबाद, जहांपनाह, तुगलकाबाद और शाहजहांनाबाद बसते रहे। ऐतिहासिक दृष्टि से दिल्ली का इतिहास हिंदू तोमर राजा अनंगपाल के इस क्षेत्र पर अधिकार करने से शुरू होता है। उसने गुड़गांव जिले में अरावली की पहाडि़यों पर सूरजकुंड के समीप अपनी राजधानी अनंगपुर बनायी। लेकिन, कुछ समय बाद अनंगपाल ने इस स्थान को छोड़ वर्तमान कुतुब के समीप लाल कोट किला बनाया। लाल कोट यानि लाल रंग का किला, जो कि वर्तमान दिल्ली क्षेत्र का प्रथम निर्मित नगर था। इस शहर को दिल्ली का पहला लालकिला भी कहा जाता है। ऐतिहासिक शोधों से पता चलता है कि दिल्ली के पहले नगर लालकोट का निर्माण अनंगपाल ने करवाया था। इसके प्राचीन प्राचीर आज भी कुतुबमीनार के समीप देखे जा सकते हैं। उसके उत्तरी भाग को राय पिथौरा का किला और दक्षिणी भाग को लालकोट कहा जाता है। अंग्रेज इतिहासकार अलेक्जेंडर कनिंघम के अनुसार, अनंगपाल ने 1060 ईस्वी में लालकोट का निर्माण